बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरसेटी

भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा इंडियन बैंक के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शिवरामपुर...

May 13, 2026 - 12:25
May 13, 2026 - 12:26
 0  3
बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा आरसेटी

सिलाई और ब्यूटी पार्लर का दिया जा रहा प्रशिक्षण

चित्रकूट। भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा इंडियन बैंक के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शिवरामपुर में बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान में इन दिनों सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेकर हुनर सीख रहे हैं।

संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवतियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, वहीं सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग और सिलाई के गुर सिखाए जा रहे हैं।

आरसेटी के निदेशक ओमप्रकाश कुरील के निर्देशन में फैकल्टी सहायक प्रशांत कुशवाहा, मोहम्मद सलीम खान, प्रिंस कुमार तथा कार्यालय अधीक्षक गौरव चंद्र श्रीवास्तव सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विधिवत संचालन करा रहे हैं।

सिलाई प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अजय कुमार एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में प्रशिक्षिका शालिनी द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना है, जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें।

संस्थान प्रशासन के अनुसार सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को भारत सरकार के नियमानुसार स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जाती है। इससे प्रशिक्षित युवक-युवतियां अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0