गुणवत्तापरक शिक्षा व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रमुख उद्देश्य : बीएसए

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रीमती रंजना शुक्ला...

Jun 4, 2026 - 13:50
Jun 4, 2026 - 13:52
 0  1
गुणवत्तापरक शिक्षा व शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रमुख उद्देश्य : बीएसए

उप्र प्रा शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की शिष्टाचार मुलाकात

चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रीमती रंजना शुक्ला को चित्रकूट की पावन धरा पर पदभार ग्रहण करने की बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की। शिष्टाचार मुलाकात मे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि 06 से 14 वयवर्ग के हर गरीब बच्चे को गुणवत्तापरक शिक्षा और शासन की योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन उनका प्रमुख उद्देश्य है। कहा कि शासन की जीरो टालरेंश सोच को साकार करके सकारात्मक वातावरण का सृजन करके हर लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद चित्रकूट के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि उनकी टीम कर्मठ और ऊर्जावान है जो संघीय दायित्व के साथ-साथ ईमानदारी और कर्मठता के साथ अपने विभागीय दायित्व के प्रति समर्पित है, शिक्षक हित के साथ-साथ छात्र हित और विभाग हित सर्वोपरि है। इस दौरान दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0