मेगा सहायता एवं सेवा शिविर प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
एक नवम्बर को राष्ट्रीय रामायण मेला में होगा वृहद आयोजन
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार पंचम, राहुल मिश्रा प्रथम अपर जिला जज, अनुराग कुरील अपर जिला जज एफटीसी नोडल अधिकारी मेगा कैम्प., गीता सिंह विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एवं रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने मेगा सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अग्रणी बैंक के तत्वावधान में प्रचार वाहन के माध्यम जागरूकता रैली कर्वी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये एक नवम्बर को आयोजित होने वाले मेगा वृहद सहायता एवं सेवा शिविर का प्रचार करते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम जनमानस को जागरूक किया गया। अपर जिला जज नोडल अधिकारी लोक अदालत अनुराग कुरील ने बताया कि शिविर का आयोजन राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में किया जाना है। जिसमें सरकार द्वारा संचालित 44 विभाग प्रतिभाग करेगें। इस मेगा कैम्प का मुख्य उद्देश्य आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सेवाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है तथा समस्त विभागों द्वारा जागरूकता कैम्प के माध्यम से पात्र व्यक्तियों यथा निर्बल वर्ग, बच्चो, स्त्रियों, निर्धनवर्ग तथा अनुसूचित जाति जनजाति आदि को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही मौके पर ही आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने बताया कि मेगा सहायता एवं सेवा शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैंकों एवं पराविधिक स्वयं सेवकों के सहयोग से प्रचार प्रसार एवं आमजन मानस को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गयी। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज, वर्णिका शुक्ला अपर सिविल जज, अश्वनी कुमार उपाध्याय सिविल जज, अंशुमान यादव अतिरिक्त सिविल जज, विदिशा भूषण सिविल जज, सृष्टि शुक्ला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, प्रभात कुमार मेहता अग्रणी प्रबन्धक इण्डियन बैंक, सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी सहित जनपद न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी, अधिवक्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत समस्त पैरालीगल वालेण्टियर्स उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
