एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में किया पैदल मार्च

शारदीय नवरात्रि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को पुलिस अधीक्षक...

Oct 12, 2026 - 09:55
Oct 12, 2026 - 09:55
 0  1
एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर में किया पैदल मार्च

चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में पुलिस बल द्वारा कर्वी शहर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।

पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजार, भीड़ वाले इलाकों, प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिर परिसरों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। एसपी ने समस्त अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों एवं पूजा पंडालों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महिला पुलिस टीम व एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस बल द्वारा किये गये पैदल मार्च से आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ तथा व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस पैदल मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी अभयराज सिंह, प्रभारी यातायात हरीराम यादव, पीआरओ पंकज तिवारी सहित पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0