पुलिस ने बरामद किए 16 भैंस व 20 भैसा
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय’ व क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद’ के पर्यवेक्षण...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय’ व क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद’ के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी कस्बा राजापुर रवीन्द्र कुमार कटियार’ व उनकी टीम ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही कर 16 भैंस व 20 भैसा बरामद किए हैं।
बताया गया कि थाना राजापुर में सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी रवीन्द्र कुमार कटियार ने टीम के साथ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। चालक चिन्टू वर्मा पुत्र सुखदेव निवासी सतना व वाहन मालिक निहाल पुत्र अवरार निवासी सखावीरपुर भरवारी कोखराज कौशाम्बी’ को हिरासत में लिया है। पूछताछ में वाहन चालक द्वारा बताया गया कि जयसी नगर जिला शहडोल मध्य प्रदेश से वाहन स्वामी द्वारा मवेशी मंडी से लदवाकर ट्रक को जनपद फतेहपुर मवेशी मण्डी ले जा रहा था। मौके पर वाहन चालक के पास पशु परिवहन संबंधी कोई वैध कागजात नहीं मिले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
