साइबर जागरूकता अभियान चला पुलिस ने किया जागरूक

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने...

Oct 31, 2026 - 10:50
Oct 31, 2026 - 10:51
 0  1
साइबर जागरूकता अभियान चला पुलिस ने किया जागरूक

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आमजन को साइबर अपराधों से सुरक्षित एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा साइबर जागरुकता माह अक्टूबर के तहत व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा थाना बरगढ़ में जीआआईसी कॉलेज, कोतवाली कर्वी पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, थाना राजापुर पुलिस द्वारा तुलसीघाट राजापुर एवं समस्त थानों द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर साइबर जागरूकता का नियमित अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, छात्र, छात्राओं एवं अध्यापको को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा आमजन को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट एवं मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जनपदवासियों से अपील की गई कि सतर्क और जागरूक रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0