हदबंदी के बाद मिली भूमि पर बोई फसल नष्ट कर कब्जा कर रहे विपक्षी
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को पत्र देकर आरोप लगाया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के मूडी ग्राम पंचायत मजरा अमल्लकपुर...
मंडलायुक्त को भाकियू नेताओं ने पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को पत्र देकर आरोप लगाया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के मूडी ग्राम पंचायत मजरा अमल्लकपुर निवासी किसान लवलेश तिवारी की हदबंदी के बाद निकली भूमि पर बोई फसल विरोधियों ने नष्ट कर दी है। उसकी फसल नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने और उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
बुंदेलखंड अध्यक्ष जोनल बैजनाथ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, जिलाध्यक्ष रामराज साहू, राजेंद्र शुक्ला व संतेाष कुमार आदि ने मंडलायुक्त को पत्र देकर बताया कि उनके संगठन के सदस्य लवलेश तिवारी की खेतीहर भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा किए थे। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। हदबंदी के बाद 50 कडी किसान लवलेश की निकली। इसी सरकारी रिकार्ड के बाद लवलेश ने इसमें फसल बोई। इस भूमि पर आरोपियों ने उसकी फसल नष्ट कर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि मामले की जानकारी दुबारा एसडीएम को दी गई लेकिन कोई सुनवाई न होने से अब मंडलायुक्त के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
