निक्षय वाहन को दिखाई हरी झंडी, बांटे गए पोषण पोटली
विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में डीएम के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की उपस्थिति में किया गया...
चित्रकूट। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में डीएम के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की उपस्थिति में किया गया।
कार्यकम की शुरुआत करते हुए मंत्री एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा झण्डी दिखाकर निःक्षय वाहन को रवाना किया। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सौ दिवसीय टीबी अभियान के अंर्तगत मरीजों की स्कीनिगं करेगा। निःक्षय वाहन मे टीबी सेम्पल कलेक्शन एवं सुविधा के साथ खून जांच, ब्लड प्रेशर, सुगर जांच के साथ अन्य सामान्य औषधियों उपलब्ध रहेगी। आज से ही सम्पूर्ण जनपद एवं प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत, विशेष टीबी अभियान का शुभारम्भ हो गया। इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा माह जनवरी से 23 मार्च के बीच चिन्हित क्षय रोगियों में से निजी चिकित्सकों के सहयोग से 25 पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसपी एके सिंह, सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र कोटार्य, ज्ञानचन्द्र शुक्ला, विवेक कुमार मिश्रा, गुन्ना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
