श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में एनएबीएच कार्यशाला का हुआ आयोजन

श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में एनएबीएच की दो दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें नेत्र चिकित्सालय की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं, मरीजों की...

Sep 15, 2026 - 12:10
Sep 15, 2026 - 12:13
 0  2
श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में एनएबीएच कार्यशाला का हुआ आयोजन

चित्रकूट। श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में एनएबीएच की दो दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें नेत्र चिकित्सालय की गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं, मरीजों की सुरक्षा और मरीज केंद्रित आई केयर प्रणाली को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए द्वितीय स्टैंडर्ड पर आधारित नियमो से सम्बंधित जानकारी एनएबीएच के फैकल्टी डॉ नवीन नीरज एवं डॉ गगन डुडेजा द्वारा प्रदान की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुदेव पूजन और स्व. पद्मश्री डॉ बीके जैन को नमन करते हुए किया गया। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के रेटीना प्रमुख वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अलोक सेन ने प्रशिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने नेत्र चिकित्सालयों में सभी नए मानकों का प्रभावी रूप से पालन करने की बात कही। कार्यक्रम में श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित ’सदगुरु संकल्प आई हॉस्पिटल, आनंदपुर, शहीद भगत सिंह आई हॉस्पिटल बरेली, (आगामी) सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, काशी और सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट’ के डॉक्टर और हॉस्पिटल की टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को एनएबीएच के दूसरे एडिशन के स्टैंडर्ड्स वाली हैंडबुक भी प्रदान की गई। ताकि वे अपने संस्थानों में इन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0