बैठक कर रामायण मेला की व्यवस्थाओं की सौपी गई जिम्मेदारी
आगामी राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव को लेकर समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई...
चित्रकूट। आगामी राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव को लेकर समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि मेले को संपन्न कराने के लिए सभी समिति के सदस्य गंभीर होकर तन्मयता से काम करेंगें। तभी महोत्सव सफल होगा।
रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला भवन में कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महासचिव करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि से 19 फरवरी तक मेला का आयोजन होना है। जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान मेले की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां सौपी गई। दूरदराज से आने वाले संत-महंतो, व्द्वितजनो के ठहरने की विशेष व्यवस्था पर जोर दिया गया। इस मौके पर राजाबाबू पांडेय, मनोज मोहन गर्ग, यूसुफ खा, ज्ञान गुप्ता, विनोद पांडेय, मो इम्त्यिाज, कलीमुद्दीन बेग, नत्थी सोनकर आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
