मारिफा हक ने किया स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, लोगों ने सराहा

शहर के बचपन प्ले स्कूल में बीते दिनों हुए क्राफ्ट प्रदर्शनी का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों...

Nov 14, 2024 - 23:48
Nov 14, 2024 - 23:50
 0  4
मारिफा हक ने किया स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, लोगों ने सराहा

चित्रकूट। शहर के बचपन प्ले स्कूल में बीते दिनों हुए क्राफ्ट प्रदर्शनी का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने अदभुत और बेहद खूबसूरत ढंग से अपने प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शित किए थे। विद्यालय की यूकेजी की होनहार छात्रा मारिफा हक ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है। बचपन प्ले स्कूल के प्रबंधक मिन्हाज आलम खान ने बताया कि मारिका हक विद्यालय की सबसे होनहार छात्रा है। प्ले ग्रुप से लेकर एलकेजी तक लगातार कक्षा में प्रथम स्थान लाकर नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर एसडीएम जसीम अहमद, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, शिक्षक गीत श्रीवास्तव ने टॉप बच्चों को पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दृष्टि में दिव्यांग छात्राओं ने दिखाया हुनर

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1