बाढ़ से क्षतिग्रस्त रपटों एवं पुलिया का विधायक, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने जनपद में आई बाढ़ के कारण टिकरिया एवं जारों माफी...

Sep 3, 2026 - 13:43
Sep 3, 2026 - 13:44
 0  1
बाढ़ से क्षतिग्रस्त रपटों एवं पुलिया का विधायक, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने जनपद में आई बाढ़ के कारण टिकरिया एवं जारों माफी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त रपटा एवं पुलिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त सेतु के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए आकलन तैयार कर लोक निर्माण विभाग मुख्यालय को प्रेषित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि जलस्तर कम होने तक आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त रपटे, पुलिया पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए तथा संबंधित स्थानों पर आवश्यक चेतावनी संकेतक लगाएं। इसके पश्चात जारोमाफी में बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि पुल की मरम्मत के लिए स्पेशल रिपेयर के अंतर्गत प्रस्ताव तत्काल तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाए। एसडीएम को निर्देश दिए कि जब तक जलस्तर सामान्य न हो तब तक प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, खाद्यान्न एवं पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0