नारी शक्ति व नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का देखा गया सजीव प्रसारण
प्रधानमंत्री द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के आयोजन में देशभर से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। जनपद में...
महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की दी जानकारी
चित्रकूट। प्रधानमंत्री द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के आयोजन में देशभर से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। जनपद में कार्यकम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार सोनेपुर में भी हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल अध्यक्ष डीसीबी बांदा चित्रकूट रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी मनरेगा डीएन पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला कीडा अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, खेल जगत से जुड़ी महिलाएं, उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स, आंगनवाडी कार्यकत्री, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की महिलाओं आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार ने माताओं, बहनों व बेटियों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं बनाई व क्रियान्वित की जा रही है। आज भारत के हर क्षेत्र माताओं एवं बहनों का अमूल्य योगदान है। विकसित भारत बिना आधी आबादी के पूर्ण नहीं हो सकता। आज सरकार द्वारा आवास आवंटन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि लाभपरक योजनाए महिला मुखिया के नाम ही की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता एवं महेन्द्र पटेल द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ाष् के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करने को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार के लिए कार्यकम विगत 9 वर्षों से प्रधानमंत्री की प्रेरणा चलाया जा रहा है। जनसमुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित विभिन्न कन्वर्जेस विभागों द्वारा माँ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, मजबूत आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाने सम्बन्धी गतिविधियां इस वर्ष आयोजित कराई जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सही पोषण और प्रारम्भिक देखभाल-बच्चों के विकास का सशक्त आधार थीम पर आधारित पोषण पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा हिंदी में विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा। जिसके माध्यम से कोई भी लाभार्थी आमजन इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
