चित्रगुप्त पीठ की स्थापना के लिए कायस्थ समाज ने भरी हुंकार
राजोत्सव परिसर मंदाकिनी रोड पर रविवार को कायस्थ समाजसेवा संस्थान और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण...
बैठक कर सामाजिक एकता पर दिया जोर
चित्रकूट। राजोत्सव परिसर मंदाकिनी रोड पर रविवार को कायस्थ समाजसेवा संस्थान और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कायस्थ समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष मेजर राजीव श्रीवास्तव ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मेजर राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट है। सब मिलकर चित्रकूट धाम में एक नया इतिहास रचेंगे। इस दौरान समाज के ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु चित्रकूट धाम में ’चित्रगुप्त पीठ की स्थापना रहा। इस प्रस्ताव का पूरे समाज ने एक स्वर में समर्थन किया। उपस्थित सभी लोगों ने अपने आराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त की पीठ के निर्माण के लिए तन, मन और धन से हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि चित्रकूट जनपद का पूरा कायस्थ समाज अपने आराध्य की पीठ स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं मंडल प्रभारी धीरज श्रीवास्तव ने संगठन को दिशा देने की बात रखते हुए कहा कि समाज हर तरह के आर्थिक सहयोग के लिए तैयार है, बस हमें मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सीमा निगम ने महिलाओं और परिवारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि चित्रगुप्त पीठ की स्थापना के लिए हर घर और हर परिवार को जोड़ने का एक वृहद अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोशिश की जाएगी कि समाज का कोई भी परिवार छूटने न पाए।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहा कि यह जनपद के कायस्थ समाज के लिए अत्यंत गौरव का पल आया है। इसी सहयोग की भावना से कायस्थ समाज अपनी सामाजिक स्थिति का लोहा दिखायेगा। बैठक के अंत में एमएलसी चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। समाज के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट होकर अपने समाज के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए काम करेगा। इस मौके पर आनंद सागर खरे, अवनीश श्रीवास्तव, केके माथुर, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, गोविंद श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, एडवोकेट सचिन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, केके खरे, लखनलाल खरे, जितेंद्र निगम, प्रिया निगम, हेमेश चंद्र श्रीवास्तव, शर्मीला श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, गोविद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
