कथा व्यास ने श्रोताओं को राम जन्म की सुनाई कथा

ब्रह्मलीन महंत रघुनंदन दास महाराज की 33वीं पुण्यतिथि पर हनुमान जी आश्रम नांदी में राम कथा व रासलीला का...

Dec 18, 2024 - 14:10
Dec 18, 2024 - 14:13
 0  5
कथा व्यास ने श्रोताओं को राम जन्म की सुनाई कथा

नांदी आश्रम में राम कथा व रासलीला का आनंद ले रहे श्रद्धालु

श्रीराम के अवतार लेते ही बजने लगी बधाई

चित्रकूट। ब्रह्मलीन महंत रघुनंदन दास महाराज की 33वीं पुण्यतिथि पर हनुमान जी आश्रम नांदी में राम कथा व रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा में चौथे दिन मंगलवार को श्री राम जन्म की कथा श्रोताओं को विस्तार से सुनाई। सैकड़ो श्रद्धालु दोपहर में राम कथा व रात में रासलीला का आनंद ले रहे हैं।

यह भी पढ़े : मध्‍य प्रदेश में सर्दी ने तोड़े रिकार्ड, पचमढ़ी की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी, आज शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

ब्लाक पहाड़ी क्षेत्र के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर नांदी आश्रम में अयोध्या के श्रीराम कथा मर्मज्ञ महंत रामकुंज कथा मंडप स्वामी आचार्य सत्यनारायण दास महाराज ने कथा के चौथे दिन उपस्थित सैकड़ो श्रोताओं को श्री राम जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ के महल में प्रभु श्रीराम के अवतार लेते ही चारो दिशाओं में खुशी का माहौल हो गया। महल में बधाई बजने लगी। बताया कि धरती से राक्षसों के अंत के लिए भगवान अवतार लेते हैं। जहां धर्म वहीं ईश्वर का वास होता है। कथा सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। नांदी आश्रम के महंत महेंद्र दास महाराज ने आरती की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने रासलीला का आनंद लिया। 

यह भी पढ़े : झाँसी : लखनऊ रवानगी से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री हाउस अरेस्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0