कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को मिले जिम उपकरण एवं वाद्य यंत्र

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार जनपद में संचालित चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय...

Mar 28, 2026 - 10:44
Mar 28, 2026 - 10:45
 0  6
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को मिले जिम उपकरण एवं वाद्य यंत्र

चित्रकूट। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार जनपद में संचालित चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शिवरामपुर, मानिकपुर, पहाड़ी एवं मऊ में अनावर्तक मद के अंतर्गत ओपेन जिम उपकरणो व लोक संगीत वाद्ययत्रं सामग्री का क्रय किया गया है। इस पहल से इन विद्यालयों में अध्ययनरत् कुल 518 छात्राएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगी। संसाधनों की उपलब्धता से छात्राओं की दैनिक दिनचर्या अधिक सुव्यवस्थित होगी। साथ ही विद्यालय की कार्य प्रणाली में दक्षता आएगी। यह पहल छात्राओं के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने एवं उनके समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी। जनपद प्रशासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्राओं की सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0