जन कल्याण समिति की कुपोषण के खिलाफ पहल, महिलाओं को किया जागरूक
पोषण माह के अंतर्गत जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने नांदी ग्राम पंचायत में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया...
चित्रकूट। पोषण माह के अंतर्गत जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने नांदी ग्राम पंचायत में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु पोषण, स्वच्छता तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में पोषण माह के उद्देश्य और ग्रामीण परिवारों के लिए पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी दैनिक खान पान की आदतों तथा बच्चों और परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद ’जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार की नींव उचित पोषण से ही रखी जाती है।’ उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद आवश्यक है। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार में पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम के अगले चरण में महिलाओं ने ’पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित अपने सवाल और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ’पोषण केवल एक माह तक चलने वाला अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
