रैन बसेरा व बाढ़ प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल का किया निरीक्षण
जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग...
चित्रकूट। जनपद में भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सीतापुर स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को टोकन प्रणाली के माध्यम से भोजन, पेयजल एवं बेड उपलब्ध कराया जाए। जिससे राहत शिविर की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर में उपलब्ध खाद्य सामग्री नियमानुसार बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके उपरांत बाढ़ से प्रभावित मंदाकिनी नदी पुल के मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने एनएच बांदा के जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया कि मार्ग की सुरक्षा एवं स्थायित्व पर विशेष ध्यान देते हुए लगातार निगरानी की जाए, ताकि मार्ग पुनः क्षतिग्रस्त न हो। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, इसलिए आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनएच बांदा के जेई द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया गया है। वर्तमान में भारी वाहनों, विशेषकर ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध है। जबकि अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
