पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दसवें दिन जारी रहा अनशन

बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पाठा क्षेत्र की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शहीद स्मारक पार्क एलआईसी तिराहा कर्वी में चल रहा क्रमिक अनशन...

Mar 26, 2026 - 10:36
Mar 26, 2026 - 10:36
 0  2
पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दसवें दिन जारी रहा अनशन

अधिवक्ताओं का मिला समर्थन

चित्रकूट। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में पाठा क्षेत्र की मूलभूत जनसमस्याओं को लेकर शहीद स्मारक पार्क एलआईसी तिराहा कर्वी में चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। खराब मौसम आंधी, बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। अनशन के दसवें दिन अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी रहेगा और वे भी उनके साथ खड़े हैं। स्पष्ट कहा कि मांगें पूरी होने तक घर वापसी नहीं होगी। इस दौरान अधिवक्ता रामकृष्ण सोनी, छोटेलाला, प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, मोहम्मद अनस खान, रामेन्द्र निषाद, मान सिंह, हरिओम, दीपक कुमार, संजय कोटार्य, रिंकू बुन्देला, संजय गौतम आदि मौजूद रहे। अनशनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षित मांगों के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0