पुलिस लाइन में लगाया होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वाधान में एक...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना एवं पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार पांडेय ने स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श व दवाइयां वितरित की। फार्मासिस्ट बद्री प्रसाद ने औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। शिविर में मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम, बुखार, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, गैस अपच, अनिद्रा, तनाव एवं मौसमी बीमारियों से संबंधित परीक्षण किया गया। चिकित्सक द्वारा होम्योपैथी के माध्यम से रोगों के स्थायी समाधान एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक भी किया गया। शिविर में प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस कार्यालय के कर्मचारी, महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
