मिशन शक्ति के तहत हक की बात डीएम के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न

कलेक्ट्रेट सभागार सोनपुर में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व एसपी अरुण कुमार की उपस्थिति में मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण...

Apr 8, 2026 - 10:32
Apr 8, 2026 - 10:33
 0  2
मिशन शक्ति के तहत हक की बात डीएम के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न

‘शिक्षित हो आत्मनिर्भर बनें और दूसरो को दें रोजगार

कार्यक्रम में दिखाए गए प्रेरक वीडियो

चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार सोनपुर में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता व एसपी अरुण कुमार की उपस्थिति में मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण के तहत थीम ’हक की बात जिलाधिकारी के साथ व शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के वीडियो दिखाए गए। जिसमें महिला कल्याण विभाग की योजनाएं, बालिकाओं को मिलने वाली सुरक्षा व सुविधाएं और महिलाओं के कानून आदि से संबंधित वीडियो प्रसारित किए गए। जिस पर यह संदेश दिया गया कि बालिकाएं इन वीडियो के द्वारा प्रोत्साहित होकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश से प्रयास तक का सफर कर सकती हैं। तत्पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शक्ति संवाद के रूप में उपस्थित विद्यालय व अभ्युदय कोचिंग तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं से परिचय कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। बालिकाओं द्वारा डीएम व एसपी से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्नों को सुनने के बाद जिलाधिकारी कहा कि सर्वप्रथम आत्मनिर्भर होना चाहिए, किंतु आज समाज में आत्म शब्द हटाकर सिर्फ निर्भर बचा है। खुद को पढ़ लिखकर इतना सक्षम बना देना चाहिए कि कहीं से कुछ मिल जाए या सरकार से सब कुछ घर के पास ही मिल जाए इसकी उम्मीद न करें। स्वयं इतने सक्षम हो जाए कि लोगों को रोजगार दे सके और उनकी मदद करें। एसपी ने साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाओं का वर्णन किया। जिस पर उन्होंने मोबाइल फोन का सदुपयोग करने, अनजाने लोगों से सोशल मीडिया में दूर रहने के लिए कहा गया। यदि फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 का प्रयोग तथा हर थाने में महिला हेल्प डेस्ककी सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। मनोवैज्ञानिक की उपलब्धता के लिए उपस्थित डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई कि टोल फ्री नंबर 14416 में सुविधा प्रदान की जा रही है। उसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ प्राप्त कर रही बालिका दिव्यांशी ने हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं कन्या सुमंगला योजना की का लाभ पाने वाली बालिका नव्या ने हाई स्कूल में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इनके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिला राजाबेटी ने अपनी प्रेरक कहानी बताई। इस माौके पर डीएम व एसपी ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, हब की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर, जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, अरविंद कुमार, एमटीएस अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0