रेलवे क्रासिंग पर जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज
जनपद के व्यापारियों एवं जन सामान्य द्वारा दौरान जन सुनवाई जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर मुख्यालय कर्वी में निर्मित उपरगामी....
चित्रकूट। जनपद के व्यापारियों एवं जन सामान्य द्वारा दौरान जन सुनवाई जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर मुख्यालय कर्वी में निर्मित उपरगामी सेतु में रेलवे बाउण्ड्री पर दोनो ओर सीढ़ियां न होने के कारण आवागमन में कठिनाई होने तथा धतुरहा चौराहे के पास उपरगामी सेतु के दोनो ओर रेलवे बाउण्ड्री पर सीढ़ियां ध् फुट ओवरब्रिज बनवाए जाने का अनुरोध किया गया था। व्यापारियों एवं जनसामान्य द्वारा किये गये अनुरोध पर सम्बन्धित अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों द्वारा रेलवे बाउण्ड्री पर सीढ़ियां, फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने की आवश्यकता सम्बन्धी रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गयी स्थलीय जांच रिपोर्ट तथा जनपद के व्यापारियों व जनसामान्य की सुविधा एवं आवश्यकता की दृष्टि से त्वरित प्रभावी समाधान के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक उम रेलवे झांसी को पत्र प्रेषित कर शीध्र आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी थी। जिस पर मण्डल रेल प्रबंधक झांसी ने जिलाधिकारी को पत्र के जरिए अवगत कराया है कि जनपद मुख्यालय स्थित उपरिगामी सेतु पर सीढ़ियां, फुट ओवरब्रिज बनाने की अनुमति सक्षम स्तर से प्राप्त हो गयी है। शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किया जाएगा तथा इस कार्य को 15 मई 2026 तक सम्पन्न कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्यालय के उपरगामी सेतु में रेलवे बाउण्ड्री पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से जनपद के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों को सुविधा होने के साथ आवागमन में भी सुगमता होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
