खाद्य टीम ने अभियान चला जांच को भेजे 16 सैम्पल

सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने कुल 16 नमूने जाँच के लिए संग्रहित किये हैं...

Apr 18, 2026 - 09:52
Apr 18, 2026 - 09:53
 0  2
खाद्य टीम ने अभियान चला जांच को भेजे 16 सैम्पल

चित्रकूट। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने कुल 16 नमूने जाँच के लिए संग्रहित किये हैं। जिसमें अमानपुर कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान शिव सागर पुत्र अनिल कुमार से चार नमूना खाद्य पदार्थ हींग, सिंथेटिक फूड कलर, टर्मरिक पाउडर, चायपत्ति का संग्रहित किया गया। सीतापुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रिंश केशरवानी पुत्र कृष्णकांत केशरवानी से दो नमूना खाद्य पदार्थ बेसन घी का संग्रहित किया गया। मानिकपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रहलाद साहू से एक नमूना खाद्य पदार्थ चायपत्ती का संग्रहित किया गया। इसी प्रकार मऊ, लालता रोड, सरैया से खाद्य नमूना एकत्र कर जांच के लिए भ्ेजे गए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0