आर्थिक मदद के साथ बाढ़ पीड़ितों को दी जाए आवासीय कालोनी : अमित यादव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव एड के नेतृत्व में नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए। श्री यादव ने कहा कि बाढ़ से गृहस्थी...
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव एड के नेतृत्व में नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए। श्री यादव ने कहा कि बाढ़ से गृहस्थी, घर के नुकसान से बचने तथा प्रतिवर्ष बाढ़ पीड़ितों के ऊपर शासन द्वारा खर्च की जा रही सरकारी धन को बचाने के लिए प्रत्येक गांव में सरकारी जमीनों में आवासीय पट्टा व कालोनी बनाकर उन्हें आबाद किया जाए। जिससे जनहानि व धनहानि दोनों से बचा जा सकता है। जिस पर शासन व प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। मांग किया कि ग्राम अरछा बरेठी में गाटा संख्या 1664 रक्बा 753 एयर में उसी गांव के लोगों को कालोनी बनाकर आबाद किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
