कमिश्नर-डीआईजी से मिले कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया
आगामी 15 फरवरी से होने वाले राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने में समिति के पदाधिकारी जुटे हैं...
चित्रकूट। आगामी 15 फरवरी से होने वाले राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने में समिति के पदाधिकारी जुटे हैं। रामायण के विद्वानो, कलाकारों, सांस्कृतिक दलो के अलावा अन्य स्थानीय व राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध मानस मर्मज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इस बार रामायण मेला में कई नवाचार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगें। लोक लुभावनी प्रस्तुतियां, रासलीला, रामलीला महोत्सव में देखने को मिलेंगी। इसी क्रम में राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, प्रद्युम्न उर्फ लालू दुबे मंगलवार को कमिश्नर अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस. समेत जिले के अधिकारियों से भेंटकर महोत्सव में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
