आबकारी टीम ने 400 किग्रा लहन, 35 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन...
चित्रकूट। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अखिलेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम भैरोपाग थाना कर्वी में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 400 किग्रा लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। साथ ही दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध शराब जब्त करके संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
