10 अक्टूबर तक पहाड़ी व बरद्वारा में शुरू कराएं पेयजल आपूर्ति : एडीएम
जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन चांदीबांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल...
चित्रकूट। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन चांदीबांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव वं अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने ग्राम पहाड़ी एवं बरद्वारा का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पहाड़ी में फर्म एल एंड टी द्वारा पाइप लाइन की टेस्टिंग एवं कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। एक अक्टूबर से दस नवम्बर तक संचालित रोड पुर्नस्थापना अभियान के अंतर्गत ग्राम बरद्वारा में रोड रेस्टोरेशन का कार्य प्रगति पर है। फर्म एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर विपिन पाण्डेय को निर्देशित किया गया कि दोनों ग्रामों में दस अक्टूबर तक तक समस्त अवशेष कार्य पूर्ण करते हुए पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही योजनांतर्गत समस्त ग्रामों में पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त, अवशेष सड़कों का मानक के अनुरूप रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रत्येक दशा में दस नवम्बर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
