सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराएं एमएलसी चुनाव : डीएम

विधान परिषद के लिए इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को जिला निर्वाचन अधिकारी...

Oct 23, 2026 - 11:50
Oct 23, 2026 - 11:50
 0  1
सकुशल, निष्पक्ष संपन्न कराएं एमएलसी चुनाव : डीएम

चित्रकूट। विधान परिषद के लिए इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में सभी नोडल अधिकारियों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में डीएम ने संबंधित नोडल अधिकारियों से उनको स्नातक निर्वाचन से संबंधित दिये प्रभार के तैयारियों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग एवं रिटर्निंग आफिसर द्वारा दिये गये निर्देशों के अलोक में समीक्षा की गयी। जिसमें नोडल अधिकारियों द्वारा निर्वाचन की तैयारी के संबंध मे जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए समस्त नोडल अधिकारी एवं समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसी कम में अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होना है। जिसके लिए पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से प्रस्थान करेंगी। मतदान के पश्चात् पोल्ड बैलट बाक्स एवं संविद, असंविद प्रपत्र आदि समस्त निर्वाचन सामग्री बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के न्यायलय कक्ष संख्या 3 में बनाये गये अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा की जाएगी। तत्पश्चात् समस्त मतदेय स्थलों की पोल्ड बैलट बाक्स एवं संविद, असंविद प्रपत्र आदि निर्वाचन सामग्री रिटर्निंग आफिसर, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रध्आयुक्त, झांसी मण्डल झांसी को नामित मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस अभिरक्षा में भेजकर प्राप्त करायी जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम चंद्रशेखर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0