ओटीडी सेल की बैठक में अर्थव्यवस्थाा बढ़ाने पर दिया जोर

जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में योगदान देने के लिए विकास योजनाओं...

Oct 29, 2026 - 10:07
Oct 29, 2026 - 10:08
 0  2
ओटीडी सेल की बैठक में अर्थव्यवस्थाा बढ़ाने पर दिया जोर

चित्रकूट। जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में योगदान देने के लिए विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया गया है। नवीन सभागार सोनेपुर में प्रभारी जिलाधिकरी मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाने के साथ ही उद्योग, व्यापार, कृषि और पर्यटन की संभावनाओं को भी गति दी जाए।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जिले की अर्थव्यवस्था की खडीय संरचना का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की प्रगति से समिति को अवगत कराया। इसके बाद प्रभारी जिलाधिकरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को सब्जी उत्पादक किसानों के क्लसटर बनाने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित कर कृषि उत्पादन और उससे जुडी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। ताकि युवा तकनीकी रूप से दक्ष होकर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें। जिला पर्यटन अधिकारी को पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार बढ़ाकर पर्यटकों की संख्या में वृद्दि करने को कहा गया। विभागों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि, व्यापार, परिवहन, शिक्षा और पर्यटन के जरिए जिले की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा वन ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी के लक्ष्य में प्रभावी योगदान देने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0