डीपीआरओ ने ग्राम कसहाई व भौरी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कसहाई विकास खण्ड कर्वी और ग्राम पंचायत भौरी विकास खण्ड मानिकपुर का निरीक्षण किया गया...

Apr 29, 2026 - 10:20
Apr 29, 2026 - 10:20
 0  4
डीपीआरओ ने ग्राम कसहाई व भौरी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

चित्रकूट। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कसहाई विकास खण्ड कर्वी और ग्राम पंचायत भौरी विकास खण्ड मानिकपुर का निरीक्षण किया गया।

ग्राम पंचायत कसहाई में सामुदायिक शौचालय एवं आर.आर.सी क्रियाशील नही पाये गये जिस पर रोष व्यक्त करते हुए सचिव ग्राम पंचायत को कडे निर्देश दिये गये कि सामुदायिक शौचालय को आवश्यक मरम्मत कराते हुए कियाशील करायें और ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूडा एकत्रित करवाकर आर.आर.सी को 03 दिन के अन्दर क्रियाशील करें। ग्राम में स्थापित गोवर्धन प्लांट क्रियाशील पाया गया किन्तु उसका जनरेटर स्टार्ट नही हो पाया। सचिव को निर्देश दिये गये कि गोवर्धन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चार्ज कराकर, बदलवाकर जनरेटर कियाशील करायें ताकि निर्मित बायोगैस का प्रयोग कर बिजली गौशाला में काम किया जा सके।

ग्राम पंचायत भौरी में पंचायत सचिवालय के जनसेवा केन्द्र पर इन्टरनेट की कोई व्यवस्था नही पाये जाने पर सचिव ग्राम पंचायत को 03 दिन के अन्दर वाई-फाई इन्टरनेट का कनेक्शन कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम में स्थापित गोवर्धन प्लांट कियाशील पाया गया किन्तु उसका जनरेटर स्टार्ट नही हो पाया। आर. आर. सी. कियाशील नही पाया गया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव को निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर ई-रिक्शा से कूडा कलेक्शन करते हुए आर.आर.सी को कियाशील करें और सचिव को निर्देश दिये गये कि गोवर्धन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चार्ज कराकर, बदलवाकर जनरेटर कियाशील करायें ताकि निर्मित बायोगैस का प्रयोग कर बिजली गौशाला में काम किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0