डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
डीएम पुलकित गर्ग ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पाया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन योजना के...
हर घर तक पेयजल पहुंचाने के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पाया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत विगत माह को आहुत बैठक से 14 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति, 27 ग्रामों में शत प्रतिशत रोड रेस्टोरेशन एवं 13 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य किया गया। इस प्रकार कुल 414 ग्रामों के सापेक्ष 328 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति, 335 ग्रामों में रोड रेस्टोरेशन, 227 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके क्रम में डीएम ने एल एंड टी, जीवीपीआर एवं रेट्रो फिटिंग परियोजनाओं को निर्देश दिए गए कि योजना के अंतर्गत अवशेष कार्य पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, स्काडा ऑटोमेशन, नियमित जलापूर्ति एवं हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य प्रस्तुत माइक्रोप्लान के अनुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करे। अधिशासी अभियन्ता विध्या जल निगम को निर्देश दिए गए विद्युत विभाग से सामंजस्य स्थापित करके योजना अन्तर्गत समस्त सीडब्लूआर पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। ग्रामीणों को अपनी पेयजल समस्याओं के समाधान या किसी भी जानकारी के लिए प्ले स्टोर पर जल सारथी ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
