स्टेडियम का निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम पुलकित गर्ग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया...

Nov 25, 2026 - 10:23
Nov 25, 2026 - 10:24
 0  1
स्टेडियम का निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

साफ सफाई में लापरवाही पर जिला क्रीड़ा अधिकारी को दी चेतावनी

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपन जिम के आसपास साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी का चेतावनी दी की अगर दुबारा ऐसा पाया जाता है तो कार्रवई की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव खेल को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।

डीएम ने निर्देशित किया कि स्टेडियम परिसर में चिप्स के पैकेट, गुटखा एवं पॉलिथीन आदि किसी भी प्रकार का कचरा नहीं दिखाई देना चाहिए। परिसर की नियमित एवं प्रभावी साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में तैनात चार सफाई कर्मचारियों से नियमित रूप से सफाई का कार्य कराया जाए तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने स्टेडियम परिसर में रह रहे चौकीदारों के संबंध में निर्देश दिए कि वे परिसर में स्थायी रूप से निवास न करें तथा अपने रहने की वैकल्पिक अस्थायी व्यवस्था परिसर के बाहर सुनिश्चित करें। स्टेडियम परिसर का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों एवं खेल गतिविधियों के लिए ही किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0