विश्व दृष्टि दिवस पर डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सालय...
नेत्र परीक्षण व निःशुल्क सर्जरी की सुविधाओं का लिया जायजा, जनपदवासियों से नेत्र जांच कराने की अपील
चित्रकूट। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर डीएम पुलकित गर्ग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सालय में आयोजित विशेष नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का जायजा लेते हुए उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं तथा नेत्र रोगियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
डीएम ने बताया कि डीएमएफ मद से सी आर्म्स फ्लोरो स्कोप एक्सरे मशीन 1992400, स्लिट लैंप 294400, अपथाल्मिक टोनों मीटर 474100 जिला अस्पताल में लगाई गई है। जिसका निरीक्षण किया गया एवं स्वयं चेक भी कराया’। कहा कि आंखें मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय से नेत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि वे अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं तथा किसी भी प्रकार की नेत्र संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लें। डीएम ने चिकित्सालय में उपलब्ध नेत्र संबंधी आधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में नेत्र परीक्षण एवं सर्जरी के लिए आवश्यक बेहतर उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, चश्मे के लिए दृष्टि परीक्षण तथा सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान 13 मरीजों की मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
