डीएम-एसपी ने रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने यूपीटीयू तिराहा से जगद्गुरु रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तक लगाए गए...

Aug 13, 2026 - 13:33
Aug 13, 2026 - 13:36
 0  2
डीएम-एसपी ने रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह ने यूपीटीयू तिराहा से जगद्गुरु रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तक लगाए गए रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेलिंग पर की जा रही पेंटिंग के कार्य में गुणवत्ता एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को रेलिंग की ऊंचाई लगभग छह इंच और बढ़ाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने बताया कि लगभग एक किमी के क्षेत्र में एक लाख अठारह हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग के सौंदर्यीकरण एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। ठेकेदार को सड़क के किनारे पड़ी अतिरिक्त मिट्टी की सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहे तथा वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0