नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय में लेखपत्रों के पंजीकरण कार्य का डीएम ने किया शुभारंभ

जनपद के नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय कर्वी में सोमवार से लेखपत्रों के पंजीकरण कार्य का शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह...

Aug 18, 2026 - 10:01
Aug 18, 2026 - 10:01
 0  3
नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय में लेखपत्रों के पंजीकरण कार्य का डीएम ने किया शुभारंभ

चित्रकूट। जनपद के नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय कर्वी में सोमवार से लेखपत्रों के पंजीकरण कार्य का शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, एआईजी स्टांप प्रवीण सचान, उपनिबंधक राजेश सिंह सहित अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित उपनिबंधक कार्यालय भवन का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आठ जुलाई को जनपद के भ्रमण के दौरान किया गया था। डीएम ने पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत प्रथम पारिवारिक दानपत्र के पंजीकरण की कार्यवाही का अवलोकन किया। प्रथम पारिवारिक दानपत्र में रैपुरा निवासी पुष्पेंद्रचंद्र बंसी द्वारा अपनी पत्नी सविता देवी के पक्ष में दानपत्र का पंजीकरण कराया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यालय के रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर दस्तावेजों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सुरक्षित रखरखाव तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवनिर्मित कार्यालय में पंजीकरण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रीय नागरिकों को लेखपत्रों के पंजीकरण संबंधी सेवाएं सुगमता एवं बेहतर सुविधाओं के साथ उपलब्ध हो सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0