डीएम ने दो लाभार्थियों को दिया दो लाख की एफडी

सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता ने बताया कि डीएम कार्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह...

Sep 25, 2026 - 12:34
Sep 25, 2026 - 12:37
 0  3
डीएम ने दो लाभार्थियों को दिया दो लाख की एफडी

चित्रकूट। सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता ने बताया कि डीएम कार्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत दो एवं निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन सहायता योजना के अन्तर्गत एक लाभार्थी को दो लाख रुपये की एफडी डीएम पुलकित गर्ग ने प्रदान किया है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 36 लाभार्थियों को कुल 2,250,000 रुपये की धनराशि एवं निर्माण कामगार मृत्यु, दिव्यांगता सहायता योजना के 13 लाभार्थियों को दो लाख रुपये की दर से 26 लाख रुपये की एफडी एवं 25 हजार रुपये की दर से 325000 रुपये अन्त्येष्टि सहायता दी गयी है। इस प्रकार इन दोनो योजनाओ के अन्तर्गत 2026-27 में अब तक 5175000 रुपये की धनराशि से 49 लाभार्थियों को श्रम विभाग द्वारा लाभान्वित किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0