वार्डो में अनाथ बच्चें, निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करें सभासद : संजीव मिश्र

डीएम पुलकित गर्ग एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार चेयरमैन नगर पंचायत राजापुर संजीव मिश्र की अध्यक्षता में वार्ड बाल कल्याण...

Jul 3, 2026 - 10:49
Jul 3, 2026 - 10:49
 0  3
वार्डो में अनाथ बच्चें, निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करें सभासद : संजीव मिश्र

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के निर्देशानुसार चेयरमैन नगर पंचायत राजापुर संजीव मिश्र की अध्यक्षता में वार्ड बाल कल्याण एवं सरक्षण समिति राजापुर की बैठक सम्पन्न हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बैठक में उपस्थित सभासदो को निर्देशित किया कि अनाथ बच्चों व महिलाएं जिनका कोई सहारा नहीं है उनके लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चयन कराये। सभी को लाभ दिलायें। महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर द्वारा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी डा सौरभ सिंह द्वारा उपस्थित सभासदों से उनके वार्ड में बैठक करने तथा निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला, आदि के लाभार्थियों के आवेदन आनलाइन करने के लिए जागरूकता लाने तथा समाज से नशा, नशीली दवाओं के दुष्परिणाम आदि से दूर रहने, नशीली दवाओं का प्रयोग डाक्टर की सलाह पर करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में शंकर दयाल जयसवाल, सुखलाल प्रजापति, सत्यवान शुक्ला, राजेश केसरवानी, अर्जुन यादव, राजेश तिवारी, विकास जायसवाल, अभिनव सिंह, काजल सिंह, अभिषेक शुक्ला, जाकर खान आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0