राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में कम्पोजिट स्कूल रैपुरवा माफी की धमक

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी माह डिजिटल शिक्षा...

Sep 28, 2026 - 12:11
Sep 28, 2026 - 12:11
 0  1
राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में कम्पोजिट स्कूल रैपुरवा माफी की धमक

चित्रकूट। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी माह डिजिटल शिक्षा में हिंदी भाषा एवं साहित्य विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के प्रथम दिवस आयोजित शिक्षक कवि सम्मेलनश् में देश के चुनिंदा 101 कवियों ने शिक्षक कवियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनपद से राजकुमार शर्मा प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय रैपुरवा माफी एवं सहायक अध्यापक राकेश कुमार चंदेल की स्वरचित कविताओं का चयन हुआ। राजकुमार शर्मा की कविता लगातार पांचवीं बार चयनित हुई। कार्यक्रम के समापन पर दोनों शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0