नपा अध्यक्ष से की घरों में नाली का पानी भरने की शिकायत
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर के कई निवासी सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। बताया कि गंदे पानी से भरी नालियों...
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर के कई निवासी सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। बताया कि गंदे पानी से भरी नालियों का पानी उनके घर में घुस रहा है। गंदगी से पटी सड़कों व मोहल्ले से वार्डवासी परेशान हैं। समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
वार्ड निवासी दिनेश कुमार, अजय, बउआ, कैलाश, प्रदुम, ललित आदि ने पालिका कार्यालय में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि वार्ड में समय से सफाई नहीं हो रही है। नालियों में भरा गंदा व बदबूदार पानी से सभी परेशान हैं। समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सफाई नायक को बुलाकर दो दिन के अंदर वार्ड में सफाई कराने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
