भाषण-मेहंदी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिले की सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा...
चित्रकूट। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिले की सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में जनपद स्तरीय भाषण एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 228 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों की छूटी हुई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता भी संपादित कराई गई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया।
यह प्रतियोगिताएं तीन संवर्ग प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर में संपादित कराई गईं। तीनों वर्गों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक संवर्ग में भाषण का विषय पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की सुरक्षा, प्रकृति की सुरक्षा रखा गया था। जबकि जूनियर संवर्ग में वसुधैव कुटुम्बकम् गांधी दर्शन विषय पर बच्चों ने अपने विचार व्यक्त किए। सीनियर संवर्ग में श्आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगीश् विषय पर वर्तमान संदर्भ में प्रतिभागी बच्चों ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में विनोद शंकर सिंह ग्रामोदय विश्वविद्यालय, डॉ. महेंद्र उपाध्याय दिव्यांग विश्वविद्यालय, डॉ. आरके पाल राजकीय महाविद्यालय, जूनियर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में विनोद शंकर मिश्रा दिव्यांग विश्वविद्यालय, तुलसीराम पूर्व एलडीएम इलाहाबाद बैंक और विनीता छत्रपति शाहूजी महिला महाविद्यालय तथा प्राइमरी संवर्ग में सुषमा सिंह प्रोपराइटर दिवाकर हॉस्पिटल, डॉ. प्रेम नारायण यादव साहू जी महाराज महाविद्यालय रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. संध्या पांडेय प्रवक्ता दिव्यांग विश्वविद्यालय और डॉ. अभय वर्मा ग्रामोदय विश्वविद्यालय निर्णायक रहे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संयोजक डॉ. मनोज द्विवेदी के साथ विजय चंद्र गुप्ता, पंकज दुबे, डॉ. शिव शंकर शुक्ला, हीरालाल सोनी, नीरज गुप्ता, हबीब खान, सुरेश चंद्र, सर्वजीत सिंह, शंकर प्रसाद यादव, प्रदीप शुक्ला आदि की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
