खेत और सड़क पर दिखने नहीं चाहिए गौवंश : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण के सम्बनध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी...

Jul 18, 2026 - 11:20
Jul 18, 2026 - 11:21
 0  2
खेत और सड़क पर दिखने नहीं चाहिए गौवंश : डीएम

गौवंश संरक्षण को लेकर हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण के सम्बनध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी रहे। 

डीएम ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गोशालाओं में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत कीचड़, जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाये। इसके लिए पूर्व तैयारियां करा ली जायें तथा 23 जुलाई के पूर्व प्रत्येक दशा में समस्त गोवंशों का संरक्षण कराते हुए गोशालाएं नियमानुसार संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे। 24 व 25 जुलाई को समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा गोशालाओं का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर आख्या मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रेषित की जायेगी। कमियों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी से समन्वय बनाकर सुधार करायेंगे। कहा कि कोई भी गोवंश खेतों अथवा सड़कों पर दिखायी नहीं पड़ने चाहिए। शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। गोशालाओं में एकत्रित गोबर की खाद की बिक्री कर नियमानुसार प्राप्त धनराशि को गोशाला के खाते में जमा करायी जाये। किसी भी गोवंश की मृत्यु होने पर नियमानुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर गोशाला में ही दफनाया जाये। समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि कन्ट्रोल रूम से प्रत्येक गोआश्रय स्थल के कैमरे कनेक्ट होने चाहिए, प्रत्येक गोआश्रय स्थल की कड़ी निगरानी की जाये तथा कमी होने पर सम्बन्धित को नोटिस देते हुए व्यवस्थाएं सुदृढ़ करायी जायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0