स्थापना दिवस पर बैंक आफ इंडिया ने लगाया रक्तदान शिविर
बैंक ऑफ इंडिया की चित्रकूट धाम शाखा में बैंक के 121वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। बैंक ऑफ इंडिया की चित्रकूट धाम शाखा में बैंक के 121वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक सौरभमणि त्रिपाठी ने देश के आर्थिक विकास में बैंको के बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। उन्होने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों का विशेष धन्यवाद देता है। ग्राहकों की वजह से ही बैंक 121 वर्षों से देश की सेवा करने में सफल रहा है। इसी कारण बैंक का ये नैतिक दायित्व है कि समाज के हित के लिए अपना योगदान दे। रिश्तों की जमापूंजी ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए बैंक ने समाज के कल्याण में अपनी भागीदारी के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें सभी बैंक कर्मचारियों, बैंक के बीसी कर्मचारियों, ग्राहकों एवं एलआईसी के कुछ कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर केक काटा गया एवं ग्राहकों व रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान नवीन चन्द्र पांडेय, संतोष सिंह, देव कुमार, सरोज कुमार सिंह एलआईसी शाखा प्रबन्धक, आनंद कुमार पाण्डेय एलआईसी उप शाखा प्रबन्धक, कपिल त्रिवेदी ब्लड बैंक पैथोलोजिस्ट, बाबूलाल आदि बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
