अयोध्या ने सबजूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का जीता फाइनल
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में अयोध्या एवं बनारस मंडल की टीमों के बीच रोमांचक...
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में अयोध्या एवं बनारस मंडल की टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। अयोध्या मंडल ने बनारस को 15-13 गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बनारस मंडल उपविजेता रहा। जबकि प्रयागराज एवं आजमगढ़ मंडल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में रेनू मिश्रा अपर जिला जज, अभिनव कुमार दुबे सिविल जज, रजनीश पांडेय पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अरविंद कुमार सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी, कौशल कुमार दीक्षित संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स कोच अंगद सिंह, बॉक्सिंग कोच हितेंद्र सिंह, क्रिकेट कोच फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन, श्याम सुंदर यादव एव श्रीकेशन सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक तथा जिला खेल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिला जज रेनू मिश्रा ने बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कठिनाइयों से न घबराने और निरंतर मेहनत से अपने परिवार, जिले एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदेश दिया कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
