विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल किया जागरुक

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के परिसर में  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट  एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण...

Jun 4, 2026 - 12:40
Jun 4, 2026 - 12:41
 0  4
विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाल किया जागरुक

सदगुरू ने ठाना है, पर्यावरण बचाना है: डॉ इलेश जैन

चित्रकूट। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड के परिसर में  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट  एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना के तत्वाधान में संयुक्त रूप से पर्यावरण सुरक्षा के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन, प्रदूषण बोर्ड सतना से डॉ सुधांशु तिवार क्षेत्रीय अधिकारी  प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सतना, डॉ राहुल द्विवेदी एवं हरीश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक उपयोग न करना एवं अपने आसपास के क्षेत्र में हरे भरे छायादार वृक्ष लगाना, जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। डॉ जैन ने रैली रवाना करने से पहले विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाए और उसकी पूरी देखभाल करें। कहा कि सदगुरू ने ठाना है पर्यावरण बचना है। उन्होंने कहा प्रकृति संसाधनों के दोहन और मानव जीवन के लिए उनके गलत उपयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है। ऐसे में दूषित पर्यावरण उन सभी घटकों को प्रभावित करता है जो जीवन जीने के लिए आवश्यक है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक रहना चाहिए। प्रदूषण बोर्ड सतना से आए डॉ राहुल द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ किसी को नहीं करना चाहिए। आज प्रकृति से खिलवाड़ का ही नतीजा है कि लोगों का जीवन जीना दुर्लभ होता जा रहा है। न स्वच्छ हवा है न ही निर्मल जल। इसलिए सबको पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए संकल्पित होकर काम करना पड़ेगा। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना की टीम सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0