विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा 29 जुलाई को राज्य स्तरीय विश्व बाघ दिवस को भव्यता से मनाये जाने के लिए फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व डा मनोज कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को वन्यजीव प्रतिपालक गोविन्द प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर प्रथम रेंज अंर्तगत मूल निवासियों और स्थानीय समुदायों को केंन्द्र में रखकर बाघों का भविष्य सुरक्षित करने के थीम में विद्यालय में चित्रकला, निबन्ध, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वन्यजीव प्रतिपालक ने बच्चों को बाघों के संरक्षण, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं का कारण एवं लोगों के सहयोग, जन जागरूकता आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को उत्साहवर्धन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रियाशी कक्षा 11 प्रथम, मोहित सिंह कक्षा 12 द्वितीय व रंजना कक्षा 12 तृतीय स्थान तथा जूनियर वर्ग में अंशिका कुशवाहा कक्षा 9 प्रथम, अंश सिंह कक्षा 9 द्वितीय व अभा मिश्रा कक्षा 9 तृतीय स्थान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रोहिणी देवी कक्षा 12 प्रथम, धीरज कुमार कक्षा 11 द्वितीय व अतुलदीप अग्रहरि कक्षा 12 तृतीय स्थान व जूनियर वर्ग में सागर मिश्र कक्षा 10 प्रथम, अनुराग कक्षा 9 द्वितीय व अभय सिंह कक्षा 9 तृतीय स्थान तथा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में विवेक कुमार कक्षा 12 प्रथम, सूरज सिंह कक्षा 12 द्वितीय व विष्णु त्रिपाठी कक्षा 12 तृतीय व जूनियर वर्ग में हरिओम कक्षा 10 प्रथम, अदित्य कक्षा 9 द्वितीय व विमल कक्षा 9 तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम बाद विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपना सिंह प्रधानाध्यापिका एवं राम सिंह, एमपी पाडव, एके मिश्रा, संजय शुक्ला, गोपाल कृष्ण गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी, गायत्री, अमरजीत, ललित वन दरोगा आदि लोग उपस्थित रहे।