दोपहर में धूप से निकलने बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें : सीएमओ

जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और...

Apr 29, 2026 - 10:37
Apr 29, 2026 - 10:40
 0  4
दोपहर में धूप से निकलने बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें : सीएमओ

कहा कि हल्के व सूती कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें

हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों व स्कूलों में विशेष इंतजाम

चित्रकूट। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं, साथ ही आवश्यक दवाओं के साथ ओआरएस, ग्लूकोज और जिंक टेबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। चिकित्सालयों में ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा हीटवेव प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड आरक्षित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि हीटवेव का प्रभाव बच्चों पर अधिक पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। जिसके तहत जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित, ठंडा और स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मध्यान्ह भोजन के समय बच्चों को संतुलित आहार के साथ गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी गोष्ठियों के माध्यम से दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से विद्यालयों में ओआरएस, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, जिंक, आयरन की गोलियां और प्राथमिक उपचार किट का नियमित वितरण किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। साथ ही शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने आमजन, अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि दोपहर 11 बजे से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें, हल्के व सूती कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें। साथ ही दस्त की स्थिति में ओआरएस का घोल और जिंक टेबलेट का सेवन करने की सलाह दी गई है। अपील की कि इन सावधानियों को स्वयं अपनाएं और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि हीटवेव के दुष्प्रभाव से बचाव किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0