आगामी अमावस्या के पहले दुरुस्त हों इंतजाम : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने आगामी श्रावण मास एवं भाद्रपद अमावस्या मेले की तैयारियों के दृष्टिगत रामघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया...

Jul 25, 2026 - 10:59
Jul 25, 2026 - 11:00
 0  2
आगामी अमावस्या के पहले दुरुस्त हों इंतजाम : डीएम

श्रावणी एवं भाद्रपद अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण 

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने आगामी श्रावण मास एवं भाद्रपद अमावस्या मेले की तैयारियों के दृष्टिगत रामघाट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि श्रावण मास एवं भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर रामघाट पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहती है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नदी में चौन लिंक लगाने, घाट पर नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरों एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सुचारु रूप से संचालित कराने तथा घाट किनारे लगी प्रकाश व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि जब तक नदी में स्थायी चैन लिंक नहीं लग जाती, तब तक पूर्व वर्षों की भाँति रस्सी एवं फ्लोटिंग ट्यूब की व्यवस्था कराई जाए तथा नदी के गहरे पानी वाले स्थानों पर आगे पानी गहरा हैष् संबंधी चेतावनी बोर्ड पर्याप्त संख्या में लगाए जाएँ, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट-13 बांदा द्वारा रामघाट पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज की पेंटिंग कराने तथा घाट पर लगाए जा रहे पत्थरों का कार्य भाद्रपद अमावस्या से पूर्व हर हाल में पूर्ण कराने के लिए मौके पर उपस्थित अवर अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। जिससे आगामी मेलों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0