एंटी रोमियो टीमो ने भ्रमण कर किया जागरुक
मिशन शक्ति फेज-5.0 का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित...
चित्रकूट। मिशन शक्ति फेज-5.0 का द्वितीय चरण महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। एंटी रोमियो टीमो ने महिलाओं को अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा सहायता के लिए थानो में महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। कहा कि आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करें। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते प्रयोग करने के लिये कहा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
