एंटी रोमियो टीमो ने क्षेत्र भ्रमण कर किया जागरुक
मिशन शक्ति का द्वितीय चरण पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं एएसपी सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों...
चित्रकूट। मिशन शक्ति का द्वितीय चरण पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं एएसपी सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।’ अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़कियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। जिसके तहत जन जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन, हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम, प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण किए जाते हैं। एंटी रोमियो टीमो ने महिलाओं, किशोरियों को अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता के लिए एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
