वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तौरा में वार्षिक उत्सव, परीक्षा परिणाम वितरण का भव्य आयोजन किया गया...
चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तौरा में वार्षिक उत्सव, परीक्षा परिणाम वितरण का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बिहारी लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती केता देवी, सहायक अध्यापक रामहित, शिक्षिका सविता देवी, रसना वर्मा, शिक्षामित्र पुष्पा देवी सहित अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक शिवनरेश व विद्यासागर ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
